SIR : गेटेड सोसायटियों पर फोकस ताकि तेज़ हो अभियान

नवभारतटाइम्स.कॉम
focus on gated societies effort to speed up sir campaign
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने तेजी पकड़ ली है। अभियान में अब केवल 5 दिन शेष हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में गणना फॉर्म के कलेक्शन, डिजिटाइजेशन और पोर्टल पर अपलोड की प्रक्रिया तेज कर दी है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ए. श्रीनिवास के निर्देशों के बाद प्रशासन का विशेष फोकस गुड़गांव की गेटेड सोसायटियों पर है, जहां बड़ी संख्या में कामकाजी लोग सप्ताह के दिनों में घर पर उपलब्ध नहीं रहते। इसी वजह से फॉर्म कलेक्शन में आने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए अभियान के हर चरण की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। SIR ड्यूटी में लगे बीएलओ कहना है कि यदि पॉश इलाकों में RWA का सहयोग मिल जाए तो काम और तेजी से हो सकता है। BLO के अनुसार इस दिशा में प्रशासन को जरूरी कदम उठाने चाहिए, ताकि गेटेड सोसायटियों में रहने वाले मतदाताओं तक आसानी से पहुंच बनाई जा सके। वहीं, प्रशासन ने अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना भरा हुआ गणना फॉर्म संबंधित BLO को सौंप दें।

रेकमेंडेड खबरें