सुविधाएं न मिलने की शिकायत, GDA ने 7 दिनों में मांगी रिपोर्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
gda seeks report in 7 days on complaint of moti residency residents preparing action against builder
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

राजनगर एक्सटेंशन की मोती रेजीडेन्सी सोसायटी में रहने वाले लोगों की समस्याओं को लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में गुरुवार को दैनिक जनसुनवाई हुई। इस दौरान सोसायटी के लोगों ने बदइंतजामी और समस्याओं को लेकर शिकायत दी। इस पर जीडीए के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने विशेष कार्याधिकारी राजीव रतन सिंह को पूरी स्थिति की जांच कर 7 दिनों में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि फ्लैट देते वक्त जो वादे किए गए थे, वे पूरे नहीं हुए हैं। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने जीडीए के आला अधिकारियों को बताया कि सोसायटी के आंतरिक विकास कार्यों और सामुदायिक सुविधाओं का बुरा हाल है।
इन बिंदुओं पर होगी जांच : ओएसडी को सोसायटी के स्वीकृत नक्शे के आधार पर मौके की जांच करनी होगी। टीम यह देखेगी कि स्वीकृत नक्शे के अनुसार मौके पर कितने फ्लैट बनाए गए हैं। पार्क और क्लब जैसी सुविधाएं ठीक से विकसित हैं या नहीं, और आंतरिक कार्य पूरे हुए हैं या अधूरे हैं। इन विकास कार्यों के बदले बिल्डर की जो जमीन प्राधिकरण में बंधक रखी गई थी। जो बैंक गारंटी जमा कराई गई थी। जीडीए अब इस पूरे मामले का बारीकी से परीक्षण कर रहा है, ताकि अगर बिल्डर ने नियमों का उल्लंघन किया है, तो बंधक भूमि या बैंक गारंटी के जरिए निवासियों को उनका हक दिलाया जा सके।

रेकमेंडेड खबरें