Ghaziabad Massive Fire In Businessmans House Due To Ac Short Circuit Lakhs In Damage
एसी में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : कविनगर के ई-ब्लॉक में रहने वाले एक कारोबारी के मकान में बुधवार देर रात एसी में शॉर्ट सर्किट से बालकनी में भीषण आग लग गई। धीरे-धीरे आग बढ़ गई और काफी सामान आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, कारोबारी सचिन गुप्ता के मकान के फर्स्ट फ्लोर पर लगे एसी में बुधवार रात अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से पूरे कमरे में फैल गई। फर्स्ट फ्लोर पर रखे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य घरेलू सामान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची गई। दमकलकर्मियों ने हौज पाइप की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया और मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।