Good News For Disabled People Free Assistive Device Registration Camps To Be Held In Ghaziabad
शिविर लगा दिव्यांगों को सौंपेंगे सहायक उपकरण
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद
दिव्यांगजनों के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांड़द की पहल पर 13 से 17 जुलाई तक जिले के अलग-अलग हिस्सों में निःशुल्क सहायक उपकरण रजिस्ट्रेशन शिविर लगाए जा रहे हैं। एलिमको (ALIMCO) के सहयोग से सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इन शिविरों में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कृत्रिम अंग और कान की मशीन जैसे उपकरण बांटने के लिए दिव्यांगों की पहचान की जाएगी। इस बार सीएसआर (CSR) फंड की मदद से 80% से कम दिव्यांगता वाले पात्र लोगों को भी मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिल सकेगी। शिविर में आने वाले आवेदकों को अपने साथ आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड/दिव्यांगता सर्टिफिकेट, आय प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट फोटो लाना जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए सालाना आय 46,080 और शहरी क्षेत्र के लिए 56,460 रुपए तक होनी चाहिए। तीन साल से कम पुराना ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र या ग्राम प्रधान/सभासद के लेटरपैड पर लिखा आय विवरण भी मान्य होगा।