Hapur Fiery Blaze In Moving Car 5 People Narrowly Escape
चलती कार में आग, 5 लोग बचे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, हापुड़ : देहात क्षेत्र में नैशनल हाइवे-9 पर देर रात चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार पांच लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, ततारपुर बाईपास के पास तेज रफ्तार में दौड़ रही कार से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने कार रोकी और सभी सवार नीचे उतर गए। कुछ ही देर में कार जल गई। चीफ फायर ऑफिसर अजय शर्मा ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।