Objectionable Comment On Acps Byte Case Registered In Ghaziabad
ACP की बाइट पर किया आपत्तिजनक कमेंट, केस दर्ज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : विजयनगर क्षेत्र में मासूम के साथ यौन उत्पीड़न की घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल एसीपी द्वारा जारी बाइट पर एक व्यक्ति ने आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी की है। दर्ज केस में उपनिरीक्षक ने बताया कि विजयनगर में एक बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई थी। मुकदमे की जानकारी देते हुए एसीपी कोतवाली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर विडियो बाइट शेयर की थी, ताकि घटना और पुलिस कार्रवाई की जानकारी आमजन तक पहुंचे। इसी पोस्ट पर पसौंडा निवासी तौहीर आलम ने आपत्तिजनक टिप्पणी की।