Power Crisis Lonitronica City Industrialists Put Up Will Migrate Poster
बिजली संकट से नाराज कारोबारियों ने फैक्ट्रियों पर लगाए पलायन के पोस्टर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज लोनी
ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था के विरोध में उद्योगपतियों का आक्रोश सामने आया है। कई उद्यमियों ने अपनी फैक्ट्रियों के बाहर 'पलायन करेंगे' के पोस्टर लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इंडस्ट्रियल असोसिएशन ऑफ एमएसएमई के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने आरोप लगाया कि औद्योगिक क्षेत्र विकसित हुए 25 साल बीतने के बाद भी बिजली व्यवस्था की क्षमता नहीं बढ़ाई गई। इसके कारण रोजाना कई घंटे बिजली गुल रहती है और उत्पादन प्रभावित हो रहा है।उद्योगपतियों का कहना है कि क्षेत्र में प्रतिदिन 15 से 20 बार छोटे-बड़े बिजली कट लगते हैं, जिससे मशीनें बंद हो जाती हैं और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उनका आरोप है कि बिजली बिल जमा करने में एक दिन की देरी पर कनेक्शन काट दिया जाता है, लेकिन विभाग निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर पा रहा।
उद्योगपतियों ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी को विकसित करते समय 24 घंटे निर्बाध बिजली का वादा किया गया था। अब उद्योगों की संख्या कई गुना बढ़ चुकी है, लेकिन बिजली ढांचे का विस्तार नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो उद्योगों का पलायन शुरू हो सकता है।