राशन डीलर के पति ने ARO से छीना फोन

नवभारतटाइम्स.कॉम
ration dealers husband snatches phone from aro accused of obstructing government work
n NBT न्यूज, मोदीनगर : क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ( एआरओ ) स्वेज पंवार ने राशन डीलर आशा रानी और उनके पति नीरज त्यागी उर्फ बब्बू पर सरकारी काम में बाधा डालने, अभद्रता करने, मोबाइल छीनने और सरकारी सबूत नष्ट करने के प्रयास का आरोप लगाया है।

एआरओ के मुताबिक, 8 जुलाई को वह अपने कार्य क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था का निरीक्षण कर रही थीं। इसी दौरान तिबड़ा रोड स्थित राशन की दुकान पर पहुंचने पर कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण में दुकान पर आवश्यक सूचना बोर्ड और साइन बोर्ड नहीं मिले। स्टॉक रजिस्टर समय पर उपलब्ध नहीं कराया गया। बाद में प्रस्तुत किए गए अभिलेख भी अधूरे मिले। ई-पॉश मशीन के रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध खाद्यान्न का मिलान करने पर स्टॉक में भारी गड़बड़ी सामने आई। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान राशन डीलर के पति नीरज त्यागी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण का विरोध करते हुए उनका मोबाइल छीन लिया, हाथ पकड़कर धक्का-मुक्की की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। घटना की सूचना तत्काल जिलापूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक और अन्य अधिकारियों को दी गई लेकिन काफी देर तक विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

रेकमेंडेड खबरें