यूपी पुलिस से तालमेल न करने पर थाना प्रभारी सस्पेंड

नवभारतटाइम्स.कॉम
station house officer suspended for lack of coordination with up police accused of not cooperating in apprehending the culprit
n NBT न्यूज, होडल : उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव मांडी स्थित दोना-पत्तल फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाकर रखने व एक की हत्या मामले में वांछित आरोपी को पकड़वाने में सहयोग न करने पर पलवल थाना प्रभारी को सस्पेंड किया गया है। दरअसल, आरोपी अंकित बालियान पलवल पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। यूपी पुलिस के एनकाउंटर के डर से वह पिछले एक साल से फरार चल रहा था। होडल थाना पुलिस ने 30 जून को गौढोता चौक से आरोपी अंकित बालियान को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, इस कार्रवाई की सूचना समय पर यूपी पुलिस को नहीं देने और दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय न होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पलवल के पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने होडल थाना प्रभारी सुंदरपाल सिंह को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया।

रेकमेंडेड खबरें