17 Cattle Freed From Cow Smugglers On Kmp Expressway Two Accused Arrested
गो तस्करों से मुक्त कराए 17 गोवंश
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : पुलिस की गो-संरक्षण सेल की टीम ने केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेसवे पर पटौदी टोल के पास घेराबंदी कर एक कैंटर से क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे गए 17 गोवंशों को मुक्त कराया। इस दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे कैंटर चालक समेत दो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना फर्रुखनगर में केस दर्ज किया गया है। एएसआई सुनील कुमार टीम के साथ केएमपी एक्सप्रेसवे पर कुंडली से पलवल की तरफ गश्त पर थे। तभी पटौदी टोल के पास एक कैंटर तेज रफ्तार से आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो चालक ने हड़बड़ाहट में कैंटर को बीच सड़क पर ही बैक करने का प्रयास किया। जल्दबाजी में कैंटर का संतुलन बिगड़ गया और वह केएमपी के फुटपाथ पर जा चढ़ा। इससे कैंटर के ड्राइवर साइड का अगला टायर फट गया और सामने का शीशा टूट गया, जिससे गाड़ी वहीं रुक गई। गाड़ी के रुकते ही उसमें सवार दो युवक उतरकर भागने लगे।