मंत्री जी! E-20 से गाड़ी खराब तो कहां करें शिकायत

नवभारतटाइम्स.कॉम
मंत्री जी! E-20 से गाड़ी खराब तो कहां करें शिकायत
Maneesh.Aggarwal @timesofindia.com

n नई दिल्लीः देश में E-20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अगर किसी की गाड़ी एथनॉल मिश्रित पेट्रोल की वजह से खराब हुई है तो वह इसकी एक शिकायत संबंधित वाहन डीलर और दूसरी सड़क परिवहन मंत्रालय में करे। इस पर लोगों का सवाल है कि मंत्रालय ने ऐसी शिकायतों के लिए कोई सार्वजनिक फोन नंबर, ई-मेल आईडी या ऑनलाइन व्यवस्था स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं कराई है।
गडकरी लगातार कह रहे हैं कि E-20 को लेकर फैलाए जा रहे कई दावे राजनीतिक रूप से उन्हें और एथनॉल नीति को बदनाम करने की कोशिश हैं। उनका कहना है कि भारत के अलावा ब्राजील, अमेरिका, जर्मनी, जापान, स्वीडन और थाईलैंड समेत 11 देशों में भी एथेनॉल मिश्रित ईंधन का इस्तेमाल होता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मारुति सुजुकी, टोयोटा, टाटा मोटर्स और महिंद्रा के पास E-20 से जुड़ी एक भी शिकायत नहीं पहुंची है। दिल्ली पेट्रोल डीलर असोसिएशन के महासचिव बिबेक बनर्जी के अनुसार, भारत में एथनॉल मिश्रित पेट्रोल की शुरुआत 2003 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी।

रेकमेंडेड खबरें