Car Hits Bike From Wrong Direction Couple And 25 year old Son Seriously Injured
गलत दिशा से कार ने बाइक को मारी टक्कर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : बाईपास रोड पर गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनका ढाई साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चला। मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओल्ड फरीदाबाद की भीम बस्ती निवासी शिव कुमार ने बताया कि 5 जुलाई की रात करीब 8:30 से 8:45 बजे के बीच वह अपनी पत्नी रंजना और ढाई वर्षीय बेटे रियांश के साथ बाइक से दिल्ली बाइपास रोड होते हुए बल्लभगढ़ जा रहे थे।
आरोप है कि सेक्टर-65 फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत के अनुसार, हादसे के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। शिव कुमार और उनकी पत्नी को पहले सेक्टर-16 स्थित निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया।