SIR: वर्किंग क्लास मतदाताओं तक पहुंचे BLO, तेज़ हुआ डोर-टु-डोर अभियान

नवभारतटाइम्स.कॉम
gurugram blos reach working class voters door to door campaign intensified with super sunday drive
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 अभियान के तहत रविवार को जिले में पूरे दिन BLO ने गेटेड सोसायटी, हाईराइज अपार्टमेंट्स और ऐसे रिहायशी इलाकों पर फोकस किया, जहां बड़ी संख्या में वर्किंग क्लास परिवार रहते हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में ऑफिस के कारण घर पर नहीं मिलने वाले मतदाताओं से रविवार को संपर्क कर बड़ी संख्या में गणना फॉर्म भरवाए गए और मौके पर ही जमा भी कराए गए। ऐसे में यह दिन ‘सुपर संडे’ जैसा रहा। डिजिटलाइज प्रक्रिया में भी तेजी रही। रविवार सुबह से ही BLO घर-घर पहुंचे। कई सोसायटियों में सिक्योरिटी और RWA के सहयोग से फ्लैटों तक पहुंच बनाई गई। जिन घरों में पहले कई बार जाने के बावजूद लोग नहीं मिले थे, वहां इस बार परिवार के सदस्य मौजूद मिले।

रेकमेंडेड खबरें