सड़क हादसों में एक की मौत, दो गंभीर

नवभारतटाइम्स.कॉम
road accident havoc in faridabad one dead two seriously injured
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पलवल के पृथला गांव निवासी 45 साल के विजय 2 जुलाई की रात अपनी बाइक से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रात करीब 9:15 बजे बल्लभगढ़ स्थित जेसीबी चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल विजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना थाना सेक्टर-31 क्षेत्र का है। सेक्टर-28 निवासी 57 वर्षीय अहेल्या देवी 7 जुलाई की रात टाउन पार्क सेक्टर-30 से पैदल घर लौट रही थीं। शनि मंदिर कट के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी।

रेकमेंडेड खबरें