Bank Employee Impersonated For Kyc Fraud Of 133 Lakh Cyber Cell Investigating
बैंक कर्मचारी बन KYC के बहाने 1.33 लाख रुपये की धोखाधड़ी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
साइबर अपराध ी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामले में ओल्ड फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड का विडियो केवाईसी (KYC) कराने के नाम पर 1,32,991 की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना सेंट्रल ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार न्यू भूड कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद निवासी ने शिकायत में बताया कि 10 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक प्राइवेट बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड का विडियो केवाईसी पूरी नहीं हुई है और इसे तुरंत करवाना आवश्यक है।
आरोपी ने सामान्य कॉल को विडियो कॉल में बदल दिया और पीड़ित से उनका क्रेडिट कार्ड कैमरे के सामने दिखाने के लिए कहा। जैसे ही उन्होंने कार्ड दिखाया, कुछ ही क्षण बाद उनके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन होने का संदेश आया। जांच करने पर पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से उनकी अनुमति के बिना 1,32,991 की राशि निकाल ली गई है। साइबर पुलिस मामले में मोबाइल नंबर, बैंक ट्रांजैक्शन, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।