महिला सहकर्मी की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदा इंजीनियर

नवभारतटाइम्स.कॉम
software engineer murders female colleague by stabbing then jumps in front of train
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-55

शहर के सेक्टर-55 एरिया में एक नामी कंपनी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक ने अपनी सहकर्मी रीना (बदला हुआ नाम) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल हत्या के बाद आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कॉल पिक नहीं होने पर पुलिस को दी सूचना

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 25 वर्षीय रीना (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है, वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली थी। रविवार को उसके परिजनों ने सेक्टर-56 थाना पुलिस को सूचना दी कि वह उनका फोन नहीं उठा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सेक्टर-55 स्थित उसके कमरे पर पहुंची। जब बंद दरवाजे को खोला गया, तो अंदर का नजारा खौफनाक था। फर्श पर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और युवती का शव पड़ा था। उसकी हत्या चाकू से गोदकर की गई थी। पुलिस को प्रारंभिक जांच में शव करीब एक दिन पुराना लग रहा था।

रेकमेंडेड खबरें