5 Rounds Firing At Tyre Showroom In Yamunanagar Threatening Note Left Next Bullet In The Head
यमुना नगर में बंद शोरूम पर पांच राउंड फायरिंग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज, यमुनानगर
यमुनानगर में टायर कारोबारी ईशान सभरवाल के बंद शोरूम पर शनिवार देर रात बदमाशों ने चार से पांच राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। वारदात के बाद हमलावर शोरूम के मुख्य गेट पर धमकी भरा पर्चा चिपकाकर फरार हो गए। पर्चे में लिखा था, ‘ये तो ट्रेलर है, अगली गोली दिमाग में लगेगी।’ नीचे कुलबीर सिद्धू का नाम लिखा होने से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।घटना का पता रविवार सुबह करीब 10 बजे तब चला, जब कर्मचारी शोरूम खोलने पहुंचे। वहां गोलियों के खोखे पड़े मिले और शोरूम के शीशों व अन्य हिस्सों पर गोलियों के निशान दिखाई दिए। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना कारोबारी ईशान सभरवाल और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे और धमकी भरा पर्चा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।