Accused Of Assaulting Priest Jumps From Bridge Tension In Kurukshetra Illegal Part Of Shrine To Be Demolished
पुजारी से सड़क पर मारपीट का आरोपी पुल से कूदा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज,कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र में पुजारी के साथ मारपीट मामले में अब प्रशासन भी सख्त हो गया है। अढ़ोनी गांव के सरपंच परमजीत सिंह ने रविवार को कहा कि मजार के अगला हिस्सा तोड़ा जाएगा। प्रशासन की टीम मजार का अवैध हिस्सा हटाएगी। गांव के शिव मंदिर के पुजारी योगीराज के साथ 9 जुलाई को दरगाह सेवादार पंकज ने मारपीट की थी। गले में गमछा डालकर उन्हें सड़क पर घसीटकर टांग तोड़ दी गई। पुजारी का अभी LNJP में इलाज चल रहा है। वहीं, पुजारी से मारपीट के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने दरगाह के बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया है। साधु समाज ने मंदिर प्रांगण में एक मीटिंग भी की। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है- घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुजारी मंदिर में पूजा-पाठ करने ही तो आया था। इधर, पुजारी से मारपीट करने से पहले पंकज की एक और वीडियो सामने आई है। इसमें पंकज पुजारी की कुटिया की रेकी कर रहा है। अपने मोबाइल पुजारी के पूरे घटनाक्रम को शूट कर रहा है। गांव अढ़ोनी के सरपंच परमजीत सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से गांव में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से नोटिस भेजे गए हैं। गांव के सरपंच का कहना है कि मामले में आगामी कार्रवाई जल्द की जाएगी।