Health Workers Protest Against Online Portal Warning Of Termination And Salary Stoppage
ऑनलाइन पोर्टल के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मियों ने खोला मोर्चा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज, चंडीगढ़ : प्रदेश की बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी असोसिएशन (एमपीएचडब्ल्यू) ने रविवार को विभिन्न जिलों में ऑनलाइन स्वास्थ्य पोर्टलों के संचालन को लेकर कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है। असोसिएशन का कहना है कि कर्मचारियों को सेवा समाप्ति, वेतन रोकने और प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी वाले पत्र भेजे जा रहे हैं, जबकि संगठन पिछले वर्ष से ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार कर रहा है।