Liquor Store Robbery Three Accused Arrested Weapons Recovered
शराब ठेकों पर लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज, हिसार : फतेहाबाद पुलिस ने टोहाना और रतिया क्षेत्र के शराब ठेकों पर हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 32 बोर का अवैध पिस्टल , 315 बोर का देसी कट्टा तथा गंडासी बरामद की गई है।
एएसपी दिव्याशी सिंगला ने रविवार को बताया कि 2 जुलाई की रात गांव रुपावाली और घासवा स्थित शराब ठेकों पर हथियारों के बल पर लूटपाट की गई थी। सीआईए टोहाना ने गांव रत्ताथेह निवासी 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी सिकंदर को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया।