दुकानदार पर बच्चे को थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम
sonipat shopkeeper gave third degree torture to child applied current with capacitor video goes viral
NBT न्यूज, सोनीपत

सोनीपत में एक दिल-दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक बच्चे को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया जा रहा है। दो लोग बच्चे के हाथ-पैर मरोड़ रहे हैं। थप्पड़ मार रहे हैं। फिर जमीन पर गिराकर बच्चे के ऊपर बैठ गए। इसके बाद कैपेसिटर से करंट लगाया। बच्चा रो-रोकर गुहार लगा रहा है-मेरी मां को बुला दो।यह वीडियो सेक्टर-15 की हाउसिंग बोर्ड मार्केट का है। बताया जा रहा है कि इसमें बिजली रिपेयरिंग का काम करने वाला एक शॉपकीपर व उसका बेटा इस बच्चे को बेरहमी से पीट रहे थे। उन्हें शक था कि बच्चे ने बाइक की बैटरी चुराई। इस पूरी घटना को किसी ने छत से मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
BJP के एक नेता के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों का समझौता करवा दिया गया। हालांकि समझौता करवाने वाले का नाम सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आया है। समझौते के बाद इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। बच्चे की मां का कहना है- बेटे ने अकेले बैटरी नहीं उठाई थी। दुकानदार ने रंजिश में मारा।

रेकमेंडेड खबरें