पेमेंट में कटौती से नाराज डिलिवरी बॉय ने किया हंगामा
पेमेंट में कटौती से नाराज डिलिवरी बॉय ने किया हंगामा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज,नोएडा : किलोमीटर के हिसाब से मिलने वाले भुगतान में कटौती और लंबे रूट देने के विरोध में डिलिवरी बॉय ने शनिवार सेक्टर-45 स्थित एक निजी कंपनी के बाहर हंगामा किया। कर्मचारियों का आरोप है कि पहले प्रति किलोमीटर तय दर से भुगतान किया जाता था, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के भुगतान कम कर दिया गया। साथ ही पहले की तुलना में अधिक दूरी वाले रूट दिए जा रहे हैं, जिससे उनकी कमाई पर सीधा असर पड़ रहा है। डिलिवरी बॉय संदीप ने बताया कि बढ़ती महंगाई और ईंधन खर्च के बीच कम भुगतान में काम करना मुश्किल हो गया है।