Ghaziabad Becomes Delhi ncrs Growth Engine Cm Yogi Inaugurateslays Foundation For Projects Worth 868 Crores
दिल्ली-NCR का ग्रोथ इंजन बना गाज़ियाबाद : CM योगी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट,गाजियाबाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुरादनगर में पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री रहे राजपाल त्यागी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। रावली रोड स्थित कुशलपाल त्यागी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में आयोजित जनसभा में CM योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सुशासन का मॉडल दिया है। जहां सुरक्षा होगी, वहां समृद्धि आएगी। यही कारण है कि गाजियाबाद अब एनसीआर और दिल्ली का ग्रोथ इंजन बन चुका है। उन्होंने कहा कि जिस दूरी को तय करने में घंटों लगते थे, आज नमो भारत, मेट्रो और हाइवे से मात्र कुछ मिनट लगते हैं। कुछ दूरी पर यमुना अथॉरिटी में फिल्म सिटी, अपरैल, टॉय और मेडिकल डिवाइस पार्क, देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक सिटी के निर्माण से रोजगार मिल रहा है। निवेश बढ़ रहा है। 30 मिनट के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने मुरादनगर और मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में 868 करोड़ की 90 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। साथ ही, बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। विधायक अजीत पाल त्यागी ने अतिथियों का स्वागत किया। एथलीट चिराग त्यागी के मामले में ज्ञापन देने जा रहे किसान नेताओं को हॉउस अरेस्ट कर लिया गया। किसान नेता सत्येंद्र त्यागी को उनके आवास निवाड़ी में सुबह से हाउस अरेस्ट कर लिया गया।