शहर में पांच तलाबों की बदलेगी तस्वीर

Contributed bySurender.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम

None

Navbharat Times
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: नगर निगम शहर के तालाबों की तस्वीर संवारने के लिए संस्थाओं के साथ मिलकर काम करेगा। इसके लिए नगर निगम ने दो संस्थाओं के साथ एमओयू साइन किया है। तीन साल के लिए यह एमओयू साइन किया गया है। सीएसआर के तहत इसमें फंड दिया जाएगा। इस के अनुसार शहर के पांच तालाबों को गोद लेकर सौंदर्यकरण, ग्रीन कवर एरिया बढ़ाने व रखरखाव का जिम्मा निगम और संस्थाओं का होगा। अगले माह से काम शुरू हो जाएगा।

शुक्रवार को नगर निगम ने आर्ट ऑफ लिविंग के साथ भोंडसी तालाब (सोहना रोड), दौलताबाद तालाब के अलावा मैदावास तालाब के संरक्षण और विकास के लिए एमओयू किया है। इसके अलावा वन स्टेप एनजीओ के साथ भोंडसी के गीतानंद आश्रम तालाब और गिव मी ट्रीज एनजीओ के साथ दरबारीपुर तालाब के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए समझौता किया गया है। इन सभी एमओयू की अवधि तीन वर्ष तय की गई है। इस मौके पर अडिश्नल कमिश्नर प्रदीप यादव, जॉइंट कमिश्नर डॉ. प्रीतपाल सिंह, ईएक्सईएन सचिन यादव, एसडीओ हरिप्रकाश, जेई प्रियदीप सोनी, मेकिंग मॉडल की प्रतिनिधि गौरी सरीन आदि उपस्थित रहे।