Dwarka gurgaon Direct Bus Service Demand Passengers To Get Relief
द्वारका-गुड़गांव के लिए बस शुरू करने की मांग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते रोज गुड़गांव से आवागमन करने वाले यात्रियों ने सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि सीधी बस सेवा शुरू होने से हजारों यात्रियों को सहूलियत होगी। लोगों का कहना है कि निजी वाहन से सफर करने पर रोजाना टोल, ईंधन, पार्किंग और वाहन के रखरखाव पर काफी खर्च आता है। इसके अलावा ट्रैफिक जाम और चालान की चिंता भी बनी रहती है। द्वारका और द्वारका एक्सप्रेसवे क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि द्वारका से गुड़गांव के प्रमुख कार्यालयों, मेट्रो स्टेशनों और रिहायशी इलाकों तक सीधी बस सेवा शुरू होती है तो बड़ी संख्या में लोग निजी वाहन छोड़कर सार्वजनिक परिवहन अपनाएंगे। इधर, गुड़गांव मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड ने शहर की बस सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए यात्रियों से सुझाव और फीडबैक मांगे हैं। इसके लिए QR कोड के माध्यम से ऑनलाइन सर्वे शुरू किया गया है।