Golden Time Treatment Life Saved Of Youth Injured In Road Accident 108 Ambulance Service Praised For Promptness
गोल्डन टाइम में मिला इलाज तो बची जान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा
स्वास्थ्य विभाग की 108 ऐम्बुलेंस सेवा के स्टाफ ने सड़क हादसे में घायल युवक को गोल्डन टाइम के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली। फेज-दो थाना क्षेत्र में गुरुवार रात कार की टक्कर से 23 वर्षीय सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना रात 10:50 बजे मिलने पर ऐम्बुलेंस महज छह मिनट में मौके पर पहुंच गई। चालक बबली ने घायल को तुरंत ऐम्बुलेंस में लेकर भंगेल सीएचसी के लिए रवाना किया। रास्ते में ईएमटी जगपाल ने प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया। करीब पांच किमी की दूरी 15 मिनट में तय कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत में सुधार है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी और 108 ऐम्बुलेंस सेवा के नोडल प्रभारी डॉ. जैशलाल ने चालक बबली और ईएमटी जगपाल की तत्परता की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।