खेल परिसर काे अपग्रेड करने की जल्द बनेगी DPR

नवभारतटाइम्स.कॉम
faridabad sports complex to be upgraded to international level dpr to be prepared soon
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में इंटरनैशनल स्तर की सुविधाएं विकसित करने के लिए इसे अपग्रेड किया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण स्टेडियम की डीपीआर तैयार करा रहा है। एक महीने में डीपीआर तैयार हो जाएगी। इसके लिए एक्सपर्ट एजेंसी नियुक्त कर दी है। अनुमान है कि स्टेडियम काे अपग्रेड करने पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बता दें कि सेक्टर 12 में हरियाणा राज्य खेल परिसर बना हुआ है। फिलहाल यहां पर कई तरह के खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड बना हुआ है। साथ ही सिंथेटिक ट्रैक भी है। इसके अलावा इंडोर स्टेडियम भी बना हुआ है। स्विमिंगपूल के साथ अन्य भी कई तरह की सुविधाएं बनी हुई हैं, लेकिन इनमें से कुछ सुविधाएं बंद पड़ी हुई हैं और कुछ ग्राउंड्स का सही तरीके से रखरखाव नहीं हो पा रहा है। खेल परिसर में राज्य स्तर के इवेंट्स होते रहते हैं, लेकिन इंटरनैशनल खेल आयोजित कराने के लिए यहां कई तरह की सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में सरकार ने इसे इंटरनैशनल स्तर का बनाने की दिशा में तैयारियां शुरू की हुई हैं।