'जिन बिल्डरों पर जुर्माना बकाया, उनकी संपत्ति की जाए अटैच'

नवभारतटाइम्स.कॉम

राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में DC ने दिए निर्देश

Navbharat Times
n NBT न्यूज, गुड़गांव : हरियाणा रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण ( HRERA ) के आदेशों के तहत रिकवरी के लंबित मामलों में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को डीसी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें HRERA के आदेश के तहत रिकवरी के लंबित बकाया राशि की वसूली, राजस्व न्यायालयों सहित अन्य मामलों की समीक्षा की गई। डीसी उत्तम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन बिल्डरों पर जुर्माना या बकाया लंबित है, उन्हें अंतिम नोटिस जारी किए जाएं। तय समय पर बकाया जमा न करने पर बिल्डर की संपत्ति अटैच करने के निर्देश दिए।