Dementia Prevention Impact Of Air Pollution And Lifestyle
 डिमेंशिया से बचाव
नवभारतटाइम्स.कॉम•
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार वायु प्रदूषण भी डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) के बढ़ते मामलों का एक कारण बन रहा है। इस खतरे को कम करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी है। तंबाकू और शराब से परहेज, पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, योग, प्राणायाम और सामाजिक सक्रियता मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। रक्तचाप, शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना भी आवश्यक है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि ओमेगा-3, विटामिन या अन्य सप्लीमेंट्स से डिमेंशिया कम होने के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं। इसलिए संतुलित दिनचर्या और नियमित शारीरिक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वस्थ शरीर और सक्रिय मस्तिष्क ही निरोगी जीवन की कुंजी हैं।
शकुंतला महेश नेनावा, ईमेल से भीड़ प्रबंधन जरूरी
धार्मिक आयोजनों और तीर्थस्थलों पर बढ़ती भीड़ के कारण भगदड़, दम घुटने, अफवाह और अव्यवस्था जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल में पुरी की जगन्नाथ यात्रा के दौरान हुई दुर्घटना ने एक बार फिर भीड़ प्रबंधन की जरूरत को रेखांकित किया है। ऐसे आयोजनों में दर्शनार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रशासन को आधुनिक तकनीक, बेहतर निगरानी व्यवस्था, पर्याप्त सुरक्षा बल और आपातकालीन प्रबंधन को अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। साथ ही लोगों को भी अनुशासन और जागरूकता का परिचय देना होगा। सुरक्षा तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।