19-20 को PAC बैठक

नवभारतटाइम्स.कॉम
pac meeting of excise and taxation department to be held in faridabad on july 19 20
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग की अहम पॉलिसी एडवाइजरी कमेटी (PAC) की दो दिवसीय बैठक 19 और 20 जुलाई को फरीदाबाद स्थित होटल राजहंस में आयोजित होगी। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न जिलों के अधिकारी और कर व्यवस्था से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन करेंगे। बैठक में राज्य में जीएसटी और आबकारी से जुड़े मामलों की समीक्षा, राजस्व संग्रह बढ़ाने की रणनीति, कर चोरी पर रोक लगाने के उपाय, विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार तथा कारोबारियों से जुड़े व्यावहारिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।