धनराज पिल्लै टीम ने केडी सिंह बाबू टीम को 2-0 से हराया

नवभारतटाइम्स.कॉम
धनराज पिल्लै टीम ने केडी सिंह बाबू टीम को 2-0 से हराया
NBT न्यूज, गुड़गांव : नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय आदित्य भारद्वाज प्रथम स्मृति मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। चार दिवसीय सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में 10 टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी पवन अहलावत ने किया।

आयोजक समिति के अध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि सिक्स ए साइड प्रतियोगिता में पहला मैच धनराज पिल्लै व केडी सिंह बाबू टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मैच रोमांचक रहा। तय समय में टीमें 3-3 की बाराबरी पर रही। इसके बाद दोनों टीमों में 3-3 स्ट्रोक लगवाए गए और 2-0 से धनराज पिल्लै टीम विजेता रही। दूसरा मैच गुरबख्श सिंह व दिलीप तिर्की टीम के बीच खेला गया। इसमें 5-2 से गुरबख्श सिंह ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
इस मौके पर प्रशिक्षक अशोक कुमार व निर्मला डागर के अलावा अंतरराष्ट्रीय पहलवान, महेंद्र सिंह, एडवाेकेट नितिन भारद्वाज, पवन अहलावत, नरेश सैनी, मनीष यादव, डॉ़ राहुल यादव, सागर सैनी समेत काफी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।