GU और वजीराबाद रोड की सर्विस लेन का होगा कायाकल्प

नवभारतटाइम्स.कॉम
gu
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर 44: शहर के गुरुग्राम यूनिवर्सिटी (GU) और वजीराबाद रोड पर दोनों ओर की सर्विस लेन का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए जीएमडीए जल्द ही प्लान पर काम शुरू करेगा। इस प्लान के तहत 6 किलोमीटर एरिया में काम होगा। इस पर करीब 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने बताया कि गुरुग्राम विश्वविद्यालय रोड और वजीराबाद रोड की सर्विस लेनों की कुल लगभग छह किलोमीटर लंबी सर्विस लेनों को सुधारा जाएगा। इससे इन एरिया के रेजीडेंशल एरिया के लोगों को लाभ होगा। इसके अलावा, पैदल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा बरसाती पानी निकासी व्यवस्था भी बेहतर होगी।
ये कार्य दो अलग-अलग परियोजनाओं के तहत किए जाएंगे। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के सामने से गुजरने वाली सड़क सेक्टर 52/57 डिवाइडिंग रोड और वजीराबाद को जाने वाली सड़क सेक्टर-51/57 रोड पर दोनों ओर लगभग 1.5-1.5 किलोमीटर लंबी सर्विस लेनों की स्पेशल रिपेयरिंग की जाएगी। इस प्रकार, दोनों सड़कों के दोनों ओर बनी कुल लगभग 6 किलोमीटर लंबाई की सर्विस लेनों की हालत सुधारी जाएगी। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। जिसको लेकर विभाग की ओर से तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।