कांवड़ यात्रा में अराजकतत्वों पर कार्रवाई के निर्देश

नवभारतटाइम्स.कॉम
kanwar yatra cm yogis strict instructions action against miscreants meat liquor shops to be closed
कावंड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलेक्ट्रेट में मेरठ और सहारनपुर मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान अराजकतत्वों पर निगाह रखें और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। सफाई का प्रबंध के साथ मांस और शराब की दुकानों को बंद रखा जाए। डीजे की आवाज और कांवड़ की ऊंचाई मानक के अनुरूप ही हो। पीडब्ल्यूडी सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ मार्गों को समय से पहले गड्ढामुक्त करें। विद्युत निगम को भी निर्देश िदए।