Sewage Water On The Roads In Rosewood City Risk Of Spreading Diseases
रोजवुड सिटी में सड़कों आ रहा सीवर का पानी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव: सेक्टर-49 स्थित रोजवुड सिटी के पास सीवर लाइन में लगातार ओवरफ्लो होने से कॉलोनी में सीवर का गंदा पानी आ रहा है। इससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है और बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इसको लेकर रेजिडेंट वेलफेयर असोसिएशन (RWA) ने GMDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को शिकायत दी है।
RWA अध्यक्ष अशोक कुमार, के अनुसार, एरोस सिटी स्क्वायर मॉल के पास स्थित ट्रंक लाइन से ही रोजवुड सिटी का सीवर निकलता है, लेकिन इस समय लाइन पर जरूरत से ज्यादा दबाव है। सेक्टर-58 से 67 तक का सीवेज भी इसी लाइन में छोड़ा जा रहा है। हाल की बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो गई। बारिश का पानी और सीवर का गंदा पानी पूरी कॉलोनी में फैल गया।