‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का नैशनल अवॉर्ड

नवभारतटाइम्स.कॉम
370
n पीटीआई, नई दिल्ली

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बॉलिवुड की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म चुना गया। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में दमदार भूमिका के लिए यामी गौतम को बेस्ट ऐक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए चुना गया।
शनिवार को घोषित इन पुरस्कारों में राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं, मलयालम फिल्म ‘ब्रमायुगम’ के लिए ममूटी और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से बेस्ट ऐक्टर के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया।