Truck Loaded With Medical Waste Brought From Ayodhya To Lucknow Seized Risk Of Infection Averted
अयोध्या से लाया जा रहा मेडिकल वेस्ट से लदा ट्रक किया जब्त
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: नगर निगम ने अयोध्या से आ रहे मेडिकल वेस्ट को लखनऊ में डंप करने की कोशिश नाकाम कर दी। जोन-2 के जोनल अधिकारी मनोज यादव ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मेडिकल कॉलेज स्थित डेंटल पड़ाव घर में छापेमारी कर मेडिकल वेस्ट से भरा ट्रक (UP86AT9054) जब्त किया। जांच में सामने आया कि मेडिकल वेस्ट को अनधिकृत स्थान पर फेंका जा रहा था, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता था। नगर निगम ने चौक थाने में तहरीर दी है। मामले में नटवर, सुषमा यादव और बिलाल के नाम सामने आए हैं। ट्रक जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।