Sharmati And 7 Establishments Fined Rs 59500 For Spreading Dirt Major Action By Nagar Nigam
गंदगी फैलाने पर शर्मा टी पर जुर्माना
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: नगर निगम ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाकर गंदगी फैलाने वाले सात व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कुल 59,500 रुपये का जुर्माना लगाया।
कार्रवाई के दौरान शर्मा टी, पंजाबी जायका, अंबिका रेस्टोरेंट, द ग्लोब कैफे और एल ज़ायका में गंदगी मिलने पर प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया। वहीं केवल टी स्टॉल पर 7,500 रुपये और डोमिनोज पिज्जा पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी ओम प्रकाश ने किया। उनके साथ जोनल सेनेटरी अधिकारी कुलदीपक और एसएफआई सुनील भी मौजूद रहे। नगर निगम ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से स्वच्छता नियमों का पालन करने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने की अपील की है।