Kidnapping Tea Sellers Son Rescued Two Relatives Demanding Ransom Arrested
बच्चे का अपहरण कर मांगे डेढ़ लाख, दो काबू
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: चक्करपुर चौकी एरिया में चाय की दुकान चलाने वाले शख्स के पांच साल के बेटे का अपहरण कर फिरौती मांगने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात है कि दोनों आरोपी पीड़ित के गांव के ही रिश्तेदार हैं। पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को काबू कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार चक्करपुर इलाके में चाय की दुकान चलाने वाले शख्स ने शुक्रवार शाम पांच साल के बेटे के लापता होने की शिकायत दी थी। शुक्रवार देर रात पीड़ित के पास कॉल आया। कॉलर ने कहा कि बच्चा उसके पास है और डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस चौकी चक्करपुर और क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 की टीमों ने शनिवार को इलाके में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। आरोपी हसमपुर जमान और मोनुआर के तौर पर हुई है, दोनों पश्चिम बंगाल के मालदा के हैं।