Two More Members Of The Gang That Abducted And Looted 180 Lakh From An Auditor Have Been Arrested
ऑडिटर को बंधक बना "1.80 लाख लूटने वाले दो और गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : मड़ियांव पुलिस ने सेना के सीनियर ऑडिटर को प्लॉट दिखाने के बहाने अगवा कर ₹1.80 लाख की लूट और ₹96 हजार का डिजिटल लोन कराने वाले गिरोह के दो फरार आरोपितों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि नवंबर 2023 में आनंद कुमार वर्मा को मोहिबुल्लापुर बुलाकर निर्माणाधीन मकान में बंधक बनाया गया था। बदमाशों ने उनके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाई और ब्लैकमेल कर अलग-अलग खातों में ₹1.80 लाख ट्रांसफर कराए, साथ ही ₹96 हजार का लोन भी करा लिया। मामले में पहले ही गौरव मिश्रा और हिमांशु मिश्रा गिरफ्तार हो चुके हैं। अब ई-ऑटो चालक अर्जुन उर्फ विजय पंचाल और पिकअप चालक शाहरुख को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।