पत्नी-बहन को फोन कर ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
youth troubled by financial hardship jumps in front of train after calling wife sister dies
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : मड़ियांव क्षेत्र में आर्थिक तंगी और अवसाद से परेशान युवक ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, लखीमपुर शारदा नगर निवासी रामकुमार (35) पत्नी सरोजिनी और दो बेटों के साथ रामलीला मैदान के पास किराए के मकान में रहते थे। वह मजदूरी करता था, जबकि उसकी पत्नी एक फैक्ट्री में सफाई कर्मचारी है। शनिवार सुबह रामकुमार घर से निकला। कुछ देर बाद उसने पत्नी और बहन को फोन कर जान देने की बात कही। दोनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने फोन बंद कर दिया। तलाशी के दौरान डालीगंज रेलवे लाइन के पास उसका शव मिला। मौके पर पहुंची पत्नी ने पहचान की। शव के पास शराब का पाउच और गिलास भी मिला। परिवारीजनों के अनुसार रामकुमार पिछले 15 दिनों से काम पर नहीं जा रहा था और आर्थिक तंगी के चलते तनाव में था।