ज़िले के 23 शिक्षक बनेंगे जर्मन भाषा के मास्टर ट्रेनर

नवभारतटाइम्स.कॉम

सरकारी स्कूलों के बच्चों को वैश्विक अवसरों से जोड़ने के लिए एक नई पहल शुरू हुई है। जिले के 23 शिक्षकों को जर्मन भाषा का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण जर्मन दूतावास के सहयोग से होगा। प्रशिक्षण के बाद ये शिक्षक मास्टर ट्रेनर बनकर अन्य शिक्षकों और छात्रों को जर्मन सिखाएंगे।

23 teachers of government schools will become german language master trainers education directorates initiative

n NBT न्यूज, गुड़गांव

सरकारी स्कूलों के बच्चों को वैश्विक अवसरों से जोड़ने और विदेशी भाषाओं के प्रति उनकी रुचि विकसित करने के लिए शिक्षा निदेशालय की पहल अब और आगे बढ़ गई है। इसके योजना के तहत जिले के 23 शिक्षकों का चयन जर्मन भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया है। चयनित शिक्षकों को जर्मन भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण जर्मन दूतावास के सहयोग से किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद चयनित शिक्षक जिले में मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाएंगे। वे अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ छात्रों को भी जर्मन भाषा सीखने के लिए मार्गदर्शन देंगे। इससे सरकारी स्कूलों में विदेशी भाषा शिक्षा का दायरा बढ़ेगा और छात्रों को नई भाषाओं और संस्कृतियों को समझने का अवसर मिलेगा। हाल ही में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के बीच बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं, आवश्यक संसाधनों और तकनीकी तैयारियों की समीक्षा की गई।