कॉलोनी के मुख्य मार्ग का शुरू कराया निर्माण

नवभारतटाइम्स.कॉम

मोदीनगर में आनंद विहार मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जनप्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। यह सड़क लगभग 45 लाख की लागत से मुख्य रोड से फतेहवार के आवास तक बनेगी। पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली ने बताया कि जल्द ही शहर में पार्क और लाइब्रेरी का भी निर्माण होगा।

कॉलोनी के मुख्य मार्ग का शुरू कराया निर्माण

n NBT न्यूज, मोदीनगर : आनंद विहार मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर जनप्रतिनिधियों ने शुभारंभ किया। लगभग 45 लाख की लागत से यह रोड मुख्य रोड से फतेहवार के आवास तक बनेगा। इस अवसर पर पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली ने कहा कि जल्द ही शहर में पार्क और लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर पालिका सभासद प्रदीप शर्मा, सुशीला चौधरी, संजय चौधरी, निरंकार चौधरी, सागर गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।