n NBT न्यूज, गुडगांव : दिल्ली के ग्रेटर कैलाश के प्रमुख टेलीकॉम और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर केंद्र में लगी आग से प्रभावित हुई इंटरनेट सेवा 56 घंटे बाद बहाल हुई। द्वारका एक्सप्रेसवे और आसपास के सेक्टरों की ज्यादातर सोसायटियों में ब्रॉडबैंड सेवा दोबारा शुरू हो गई हैं। आग लगने के बाद सेक्टर 99, 100, 101, 102, 103, 104, 106, 108, 109, 110, 111, 112, 113, 114 और 115 सहित कई क्षेत्रों की हजारों परिवारों को इंटरनेट संकट का सामना करना पड़ा। इस दौरान घर से काम करने वाले कर्मचारियों, ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों और डिजिटल सेवाओं पर निर्भर लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सोसायटी निवासियों के अनुसार इंटरनेट सेवा शुरू होने से राहत जरूर मिली है, लेकिन अभी भी कई जगह स्पीड में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निवासियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी, ताकि दैनिक कार्यों और डिजिटल सुविधाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए।





