उर्स मेले में अमेरिकन जलपरी करेगी आकर्षित

नवभारतटाइम्स.कॉम

मुरादनगर में हजरत मोहम्मद मुराद गाजी रहमतुल्लाह अलेही की याद में 360वां उर्स मेला शुरू हो गया है। यह मेला हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। पूर्व विधायक वहाब चौधरी ने मेले के उद्घाटन के अवसर पर शांतिपूर्वक आयोजन की अपील की। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मेले को एकता का प्रतीक बताया। यह सदियों पुरानी परंपरा है।

उर्स मेले में अमेरिकन जलपरी करेगी आकर्षित

n NBT न्यूज, मुरादनगर : शनिवार रात को ईदगाह रोड पर स्थित मुरादनगर को बसाने वाले हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत मोहम्मद मुराद गाजी रहमतुल्लाह अलेही की याद में लगने वाली 360वें उर्स मेले का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुरादनगर के पूर्व विधायक वहाब चौधरी ने कहा कि सदियों से चली आ रही परंपराओं के अनुसार, हर वर्ष इस मेले का आयोजन मुरादनगर को बताने वाले मोहम्मद मुराद गाजी रहमतुल्लाह अलेही की याद में किया जाता है। पूर्व विधायक ने शहर के लोगों से मेले को शांतिपूर्वक चलाने और सहयोग की अपील की। अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद मिश्रा, तोमर चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. राजपाल तोमर,मोदीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष समिति गोयल ने कहा कि 360 वर्ष से मुरादनगर में लगने वाला उर्स मेला हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक बना हुआ है।