पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के लिए स्पेशल ट्रेन

नवभारतटाइम्स.कॉम

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। देर रात पहुंचने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे स्टेशन के पास बरात घरों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाएं मिलेंगी।

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के लिए स्पेशल ट्रेन

रात को बरात घरों में रुकेंगे

देर रात पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्टेशन के पास स्थित बरात घरों में उनके रुकने की व्यवस्था की जाएगी। यहां पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन, रेलवे और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जाएगी तथा भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।