n NBT न्यूज, गुड़गांव
उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया के दौरान पोर्टल पर जोड़े गए नए फीचर्स और विकल्पों की जानकारी के अभाव में छात्र परेशान हैं। इस बार कई नए फीचर अपडेट किए गए हैं। नई शिक्षा नीति के तहत बदले हुए कोर्सों के नाम समेत अन्य सीट और सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन में इस बार भी छात्र परेशान हो रहे हैं। ऐसे में छात्र कॉलेजों में संपर्क कर रहे हैं। इसके साथ ही हेल्प डेस्क की भी मदद ले रहे हैं। छात्रों को ज्यादा समस्या सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन में आ रही है। बीते वर्ष भी छात्रों को इसी प्रकार की परेशानी हुई थी। गलत कॉम्बिनेशन चुनने से छात्र दाखिले से वंचित रह सकते हैं। सेक्टर नौ गवर्नमेंट कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी संजय कात्याल ने बताया कि दाखिला पोर्टल 15 जून तक खुला रहेगा। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है या आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं, उनके पास अभी भी मौका है।





