n NBT न्यूज, पलवल
सवारियों सा भरा एक ऑटो नैशनल हाइवे पर खडे कंटेनर से टकरा गई। जिसमें ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यूपी के जिला आगरा के थाना खंदोली के गांव नंगला गडरिया निवासी नीतू कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 12 जून को उसका चचेरा भी सनी ऑटो में बैठकर पलवल से फरीदाबाद अपनी डयूटी पर जा रहा था। सनी के साथ उसके साथी संजू, पवन कुमार और दीपक भी थे। हुडा सेक्टर दो फ्लाईओवर पर खडे कंटेनर में ऑटो चालक ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो चालक सहित उसमें बैठी सवारियां घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने सनी की मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। शहर थाना पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।


