n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : सोशल मीडिया पर फर्जी लॉटरी का झांसा दे लाखों की ठगी में साइबर क्राइम थाना मानेसर की टीम ने बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कैलाश और सतपाल गाजियाबाद के लोनी के रहने वाले हैं। 93 हजार रुपये कैलाश के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। पूछताछ में पता चला कि उसने 25 हजार रुपये में बैंक खाता सतपाल को बेच दिया था। सतपाल ने कमीशन में इसी खाते को आगे किसी अन्य को 50 हजार रुपये में दिया था।


