लोन बंद कराने के नाम पर युवक से ठगे 4 लाख रुपये

नवभारतटाइम्स.कॉम

मानेसर में एक युवक से लोन बंद कराने के नाम पर चार लाख रुपये से अधिक की ठगी हुई है। खेड़की दौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवक ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर संपर्क किया था। आरोपियों ने एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाकर ठगी को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

youth defrauded of 4 lakhs in the name of loan police register case

n NBT रिपोर्ट, मानेसर : युवक से चार लाख से अधिक की ठगी हो गई। खेड़की दौला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कैथल के सुमित फिलहाल मगरौला, मानेसर में रहते हैं। बताया कि अक्टूबर 2025 में उन्हें एक लाख के लोन की जरूरत थी। सोशल मीडिया पर विज्ञापन देख दिए गए नंबर पर संपर्क किया। मोनिका नाम की लड़की ने पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक स्टेटमेंट और सैलरी स्लिप मंगवा ली। फाइनेंस लोन के नाम से एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाई। कहा कि एक लाख के लोन के लिए ऐप में 4 लाख मेंशन करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद सुमित के वॉलेट में 4,03,900 रुपये क्रेडिट दिखने लगा। आरोपियों ने झांसा दिया कि बाकी पैसे वे वापस कर दें, लोन बंद कर देंगे। लेकिन लोन बंद नहीं किया।