n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : शेयर बाजार में निवेश से मुनाफे का झांसा देकर जालसाजों ने 2 लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। सेक्टर-47 निवासी हरबीर ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए स्टॉक मार्केट में निवेश से जुड़ा मेसेज आया था। इससे ठगों के संपर्क में आए। ठगों ने एक ऑनलाइन पोर्टफोलियो और मोबाइल ऐप पर उन्हें जोड़ लिया। उस ऐप पर निवेश के बदले मोटा मुनाफा होता दिखाया। इस झांसे में आकर उन्होंने 11 मार्च से 22 अप्रैल के बीच अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 2 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम निकालने का प्रयास किया तो और रुपये जमा करने को कहा। इस पर शिकायत दी।


